हरियाणा डेस्क: हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग को कुछ दिनों से पाकिस्तान के एक नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। गौ सेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने बताया कि, उनके सहित हरियाणा गऊ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन व अन्य सदस्यों को पाकिस्तान के एक नंबर से 22 तारीख को लगातार जान से मारने की धमकी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा के डीजीपी को दी शिकायत
उन्होंने इस को लेकर हरियाणा के डीजीपी को शिकायत भी दी है और इस मामले में धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने पंचकूला में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर से कई बार व्हाट्सएप कॉल की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
चेयरमैन को पाकिस्तान के एक नंबर से धमकी भरा फोन भी आया
उन्होंने बताया कि, हरियाणा में गौ तस्करी को लेकर पिछले वर्ष हरियाणा गौ सेवा आयोग द्वारा कई गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और इस बार उन्हें 22 मई को पाकिस्तान के एक नंबर से धमकी भरा फोन भी आया है उन्होंने बताया कि उनके साथ-साथ उनके वाइस चेयरमैन व अन्य सदस्यों को भी पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरा फोन कॉल आया है। उन्होंने इस धमकी भरे फ़ोन कॉल को लेकर हरियाणा के सफीदों थाना में मामला दर्ज करवाया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल को भी दी है। इस घटना के बाद उन्होंने अतरिक्त सुरक्षा की मांग भी की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
