चंडीगढ़, 14 अप्रैल: हरियाणा में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर अपनी गंभीरता दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यमुनानगर दौरे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों की मरम्मत 15 जून तक हर हाल में पूरी की जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि संबंधित विभाग अल्पावधि टेंडर प्रक्रिया अपनाकर मरम्मत कार्यों को तेजी से पूरा करें, ताकि मानसून से पहले प्रदेश की सड़कें गड्ढा-मुक्त हो जाएं। उन्होंने कहा, “हर उपायुक्त अपने जिले में सर्वे करवाकर सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट दें और समय पर नवीनीकरण सुनिश्चित करें।”
गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं:
सीएम सैनी ने स्पष्ट किया कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय, HUDA, मार्केटिंग बोर्ड, महानगर विकास प्राधिकरण, पंचायत विभाग और जिला परिषद—सभी को अपनी-अपनी सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। जिन सड़कों का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड बाकी है, उनकी मरम्मत उसी ठेकेदार से करवाई जाएगी।
हरपथ 2.0 ऐप का होगा लॉन्च:
सड़कों की निगरानी को और बेहतर बनाने के लिए 25 अप्रैल को ‘हरपथ 2.0’ एप्लीकेशन लॉन्च की जाएगी। यह एक उन्नत GIS-बेस्ड प्लेटफॉर्म होगा, जहां आमजन क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत सीधे दर्ज कर सकेंगे। इससे शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।
जलभराव से निपटने की तैयारी भी तेज:
मानसून पूर्व तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री ने नालों की सफाई और नहरों की डिसिल्टिंग कार्य को भी गंभीरता से लेने को कहा है। उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी जरूरी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि राज्य में जलभराव की समस्या से निपटा जा सके।
बजट सत्र में वादा, अब एक्शन में सरकार:
गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने छह महीने के भीतर प्रदेश की सभी सड़कों के नवीनीकरण की घोषणा की थी। इस फैसले के क्रियान्वयन से हरियाणा की सड़कों को नई दिशा और आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
