Sunday , 26 July 2026

फिल्म अभिनेता अनिल कपूर पहुंचे पंजाब, जमकर की लुधियान की तारीफ

लुधियाना, 13 अक्तूबर। जानेमाने फिल्म अभिनेता अनिल कपूर लुधियाना के एक निजी कार्येक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने कहा की उन्हें पंजाब बहुत पसंद है और जब भी यहां आते हैं खुद को अपनी जड़ों से जुड़ा महसूस करते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनिल कपूर ने कहा कि आप लोग खुश किस्मत हैं जो लुधियाना में रहते हैं। मुंबई में ऐसी आबो हवा नहीं मिलती। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में इन दिनों चल रहे विवादों व अभिनेताओं, प्रोड्यूसरों पर लग रहे आरोपों पर कहा कि वे हमेशा महिलाओं को सर्वोच्च दर्जा देते हैं और ऐसा ट्रेंड अच्छा है। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

वहीं अपने प्रोजैक्टों को लेकर अनिल कपूर ने कहा कि बेटी सोनम कपूर के साथ पटियाला में उनकी पहली फिल्म की शूटिंग हुई थी, जो जल्द ही रिलीज होगी। इसी तरह बेटे के साथ भी एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। नायक फिल्म को लेकर उन्होंने अपनी भूमिका में कहा कि एक अच्छा किरदार था और आज भी जहां जाते हैं लोग उसे फिल्म के बारे में उनसे पूछते हैं। हालांकि राजनीति में आने की बात जब अनिल कपूर से पूछी गई तो उन्होंने इंकार कर दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *