गुरुग्राम, 2 जून 2025 – हरियाणा में शराब कारोबार ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुग्राम के पॉश इलाके ब्रिस्टल चौक पर स्थित शराब के ठेके की नीलामी 98.6 करोड़ रुपये में हुई है, जिससे यह हरियाणा का अब तक का सबसे महंगा शराब ठेका बन गया है। यह ठेका G-Town Wines कंपनी ने हासिल किया है, जिसने इस जोन की नीलामी में एकमात्र और सबसे ऊंची बोली लगाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह ठेका DLF और दिल्ली बॉर्डर के नजदीक स्थित है, जो इसे एक प्रीमियम लोकेशन बनाता है। शराब की बिक्री के लिए यह क्षेत्र हाई डिमांड में रहता है, और यही कारण है कि इस बार की बोली पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी रही। वर्ष 2024-25 में इसी जोन के लिए ठेका 49.3 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था।
इस साल हरियाणा सरकार ने शराब के ठेकों की नीलामी 21 महीनों के लिए शुरू की है। पूर्वी गुरुग्राम ज़ोन की नीलामी में सरकार को 1270 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है, और अभी पश्चिमी गुरुग्राम समेत अन्य ज़ोन की नीलामी बाकी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार सरकार को रिकॉर्डतोड़ आमदनी होगी।
सरकारी नियमों के मुताबिक, G-Town Wines को इस ज़ोन में अधिकतम दो दुकानें खोलने की अनुमति मिलेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में दूसरे ज़ोन की नीलामी में यह रिकॉर्ड टूटता है या नहीं।
यह नीलामी न सिर्फ कारोबारियों में उत्साह बढ़ा रही है, बल्कि यह भी दिखा रही है कि गुरुग्राम हरियाणा का शराब कारोबार का नया हॉटस्पॉट बन चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
