Tuesday , 28 July 2026

सोनिया गांधी की PM मोदी से मांग- टीकाकरण के लिए आयु सीमा घटाकर 25 साल की जाए

नेशनल डेस्क: कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। तो वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से अपील की है कि, टीकाकरण के लिए आयु सीमा को घटाकर 25 साल किए जाने की मांग की है। उन्होंने अस्थमा, मधुमेह और कुछ अन्य बीमारियों से पीड़ित युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाए जाने का अनुरोध किया है।बता दें, कोरोना टीकाकरण के लिए अभी न्यूतम आयुसीमा 45 साल निर्धारित है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में यह भी कहा कि सरकार को कोरोना से निपटने के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरणों और दवाओं को जीएसटी से मुक्त करना चाहिए। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने पर गरीबों को प्रति माह छह हजार रुपये की मदद देनी चाहिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *