गुरुग्राम, 30 जून(सतीश राघव): गुरुग्राम में आज सीएम मनोहर लाल ने सुशासन सहयोगियों के विदाई कार्यक्रम में शिरकत की। हरियाणा सरकार ने 3 साल पहले गुड़ गर्वनेंस प्रोग्राम के तहत 25 सुशासन सहयोगियों की भर्ती की थी। ताकि आम जनता के कामो के साथ सुशासन के साथ तालमेल बेहतर हो सके। और पिछले साल भर्ती 25 लोगों का आज आखिरी दिन था। जिनके विदाई कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल पहुंचे थे और सुशासन सहयोगीयो बैठक की साथ अगले साल के लिए नई भर्ती वाले लोगों के साथ भी मुलाकात की और उन्हें बधाई दी कि वो आने वाले समय में लोगों के काम के साथ-साथ प्रशासन के साथ तालमेल मिलाकर चलेंगे और सरकार के गुड गवर्नेंस के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री ने बताया कि 3 साल पहले शुरु हुए इस प्रोग्राम का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और अगले साल के लिए भी 25 लोगों की आज ट्रेनिग शुरू हो जाएगी और जल्दी लोगों की भलाई और प्रशासन के साथ मिलकर सरकार की गुड गवर्नेंस नीति को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। इसके मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की ताकि सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंच सके और लोग उनका फायदा उठा सके।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
