Saturday , 31 October 2026

सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पैथ लैब पर की गई छापेमारी।

फरीदाबाद:- पल्ला, बल्लबगढ़ तथा पलवल स्थित 3 पैथ लेब का मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सबसे पहले यह कार्रवाई भावना पैथ लैब नजदीक बैंक ऑफ बड़ोदा, मोहना रोड बल्लभगढ़ में की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लैब के संचालन से अनुमति व उसकी शैक्षणिक योग्यता से सम्बन्धित दस्तावेज मांगे गये। लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। मौके पर मौजूद लैब संचालक गुलाब ने बताया कि वह 10वी पास है और वह पैथ लैब डॉ0 दीपक लैब चलाता है। उसके द्वारा लैब मे सीबीसी, टाई फाईड, यूरिन, शुगर का टैस्ट स्वयं किये जाते है ।और एलईएफटी, केएफटी, एचआईवी, थाईराईड आदि के सैम्पल लेकर बाहर अन्य लैब मे भेजे जाते है। वही निरीक्षण के दौरान लैब मे एक टैस्टिंग मशीन व कुछ टैस्ट किट बरामद की गई जो टैस्ट किट एक्पायर डेट की है जिनको कब्जे मे लेकर स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा कार्यवाही अमल में लाई गई। जिनकी FIR थाना शहर बल्लभगढ़ में अंकित करवाई गई है।

इसके बाद दूसरी कार्रवाई
जेनदीपुरा मोहल्ला पलवल में कृष्णा पैथ लैब जो सुमित कुमार द्वारा बिना लाइसेंस व डिग्री के चलाई जा रही थी उस पर भी छापा मारा। सूचना पर डॉ अक्षित जैन स्वास्थ्य विभाग पलवल सतीश कुमार उप निरीक्षक व शिव कुमार ASI मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस के साथ औचक निरीक्षण किया गया। वहीं मौके पर सुमित कुमार मिला जिससे लेब के सम्बंध परमिशन व डिग्री की मांगी गई। लेकिन कोइ वैध लाइसेंस व डिग्री नही मिली दुकान पर देवेंद्र कुमार वासी सुखाना जिला रेवाड़ी के नाम का डिप्लोमा मिला। जो मोके पर नही था।इस सम्बंध में स्वाथ्य विभाग द्वारा नियमनुसार कार्रवाई करते हुए अभियोग अंकित कराया गया है।

तीसरी कार्रवाई सूर्या विहार फरीदाबाद में अल्फा डायग्नोस्टिक पैथ लैब की गई

सूर्या विहार फरीदाबाद में अल्फा डायग्नोस्टिक पैथ लैब पर तासरी कार्रवाई की गई । जिस पर कोई भी अधिकृत टेक्नीशियन या डॉक्टर नहीं है। प्राप्त सूचना के आधार पर सतबीर सिंह उप निरीक्षक द्वारा डॉ शिल्पी MBBS MD पैथोलॉजिस्ट BKH फरीदाबाद व डॉ किरण गोयल MO PHC पल्ला तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अल्फा डायग्नोस्टिक पैथ लैब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर अल्फा डायग्नोस्टिक पैथ लैब पर अशोक कुमार नामक व्यक्ति मिला। पूछताछ पर अशोक कुमार ने स्वयं को अल्फा डायग्नोस्टिक लैब का मालिक व MLT बतलाया डॉक्टरों की टीम द्वारा अशोक कुमार से सैंपल कलेक्शन व टेस्टिंग बारे वैध डिग्री तथा लैब के रजिस्ट्रेशन की मांग की गई ।.लेकिन मौके पर वह कोई वैध दस्तावेज व डिग्री पेश नही कर सका, कुछ देर बाद में ही पूछताछ पर उसने बतलाया कि उसके पास कोई वैध डिग्री नही है वह केवल 12वी कक्षा पास है। अल्फा डायग्नोस्टिक पैथ लैब में बायो वेस्ट के निस्तारण संबंधित भी कोई ठोस उपाय भी नहीं पाये गए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *