Friday , 30 October 2026

सिविल हस्पताल की बदतर हालात से परेशान मरीज

सरहदी जिले फिरोजपुर के सिविल हस्पताल की बदतर हालत का यह कोई ताजा मामला नहीं है इससे पहले भी यह अस्पताल असुविधाओं को लेकर चर्चा में रह चूका है। बता दें पिछले लम्बे समय से फिरोजपुर के इस सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में हार्ड को पंप करने वाला डी फेब्रिलेटर मॉनिटर, ईसीजी मशीन, वेंटिलेटर मशीन, ऑपरेशन थिएटर लाइट, AC आदि कई अन्य आवश्यक चीजे आज तक यहाँ उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इतना ही नहीं हालात तो यह है कि यहाँ रात के समय मरीजों को फस्टटेड देने तक के लिए कोई नहीं होता। यानि इस सिविल अस्पताल में डाक्टरों और स्टाफ की भी कमी है और इस कमी से यह अस्पताल काफी समय से जूझ रहा है। यहाँ अस्पताल के एमरजेंसी के बाहर वाटर कूलर तो लगा लेकिन वो केवल नाम मात्र है क्योंकि उसमे पानी ही नहीं हैं। यह सिविल अस्पताल बनाया तो मरीजों की जरुरत के लिए गया है लेकिन यहाँ मरीजों की देखरेख और उनकी सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं की कमी है जिसके चलते यहाँ आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का समना करना पड़ता है।

सिविल हस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल मरीजों का कहना है की एमरजेंसी में बहुत गर्मी होने के कारण उन्हें घर से पंखे लेकर आने पड़ते हैं और पीने का पानी भी उन्हें हस्पताल के बाहर से ही लाना पड़ता है।

एक तरह मीडिया के कैमरे सिविल हस्पताल की बदतर हालत दिखा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ हस्पताल के एस.एम.ओ. प्रदीप अग्रवाल सभी सुविधाएं होने की बात कह रहे है। इतना ही नहीं थोड़ी देर बाद ही सीएमओ साहब एमरजेंसी की कमियों को जल्द पूरा करने की बात करते नजर आए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *