Monday , 27 July 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई नाबालिग महिला बॉक्सर, दौड़ लगाने के लिए निकली थी सिकन्दरपुर

झज्जर की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की जूनियर महिला बाॅक्सर संदिग्ध परिस्थयों में अचानक गायब हो गई। जानकारी के मुताबिक गायब बाक्सर देर शाम अपने घर से सडक पर दौड़ लगाने के घर से निकली थी। तब से वह घर नहीं लौटी। उसके अचानक गायब होने के कारणों का पुलिस पता लगाने मे जुटी हुई है। गायब हुई बाॅक्सर बेहद ही प्रतिभाशाली और तेजतर्रार बॉक्सर हैं। जूनियर लेवल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। यहां तक कि जर्मनी, सरबिया और स्पेन जैसे देशों में भारत का परचम लहरा चुकी हैं। बाॅक्सर के परिजन को किसी भी अनहोनी की आशंका का डर सता रहा है। उन्हें डर है कि उनकी बच्ची के साथ किसी तरह की कोई दरिंदगी ना हो जाए।

बता दें कि गायब हुई महिला बाॅक्सर को बॉक्सिंग की दुनिया में एक उभरते हुए सितारे के रूप में देखा जाता है और जिस तरह से लगातार खेल रही थी, क्षेत्र में चर्चा का विषय था कि वह जल्द ही भारत के लिए ओलंपिक में मेडल लाने की पुख्ता दावेदार बनेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *