रोहतक,28 फरवरी। हरियाणा की महिला बाल विकास व सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने रोहतक में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है और पार्टी समाप्ति के कगार पर पहुंच चुकी है। दिल्ली और हरियाणा की जनता ने साफ कर दिया है कि वे बीजेपी के साथ हैं। चौधरी ने कांग्रेस के भीतर एक व्यक्ति की मनमानी को पार्टी के पतन का कारण बताया और कहा कि अब कांग्रेस इतनी कमजोर हो चुकी है कि विपक्ष का नेता तक नहीं चुन सकती।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि ये लोग कुर्सी की लालच में दिन-रात सपना देख रहे थे, लेकिन जनता ने उन्हें तीसरी बार सत्ता से दूर रखा। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल पर सवाल उठाने की बजाय उन्हें अब हकीकत स्वीकार कर लेनी चाहिए, और अगर ये बयानबाजी नहीं रुकी तो इनकी राजनीति का अंत नजदीक होगा।
चौधरी ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भी टिप्पणी की, कहां कि पार्टी में निर्णय लेने की क्षमता खत्म हो चुकी है, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस लगातार हार का सामना कर रही है। उन्होंने बीजेपी सरकार की योजनाओं की सराहना की और कहा कि पार्टी हर वर्ग को सम्मान देती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
