शॉर्ट सर्किट की एक छोटी चिंगारी ने कपड़े की दुकान को जला कर खाक कर दिया। आग भी ऐसी भड़की कि देखते देखते कपड़े की दुकान जल कर राख हो गई। मामला हरदोई जिले के थाना शाहाबाद के अंतर्गत पड़ते मोहल्ला चैक का है। जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से अयूब क्लॉथ हाउस में ये भीषण आग लग गई। जिसकी वजह से दुकान के अंदर रखा हुआ सारा कपड़ा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और मोहल्ले वालों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक आग लगने से तकरीबन 5 लाख के नुकसान की संभावना जताइ जा रही है
गनीमत रही कि इस आग से किसी की जान का नुकसान नही हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद ही सही इस भीषण आग को बुझा दिया गया। मार्किट के बीचों बीच लगी इस आग से कोई बड़ा नुक्सान भी हो सकता था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
