Monday , 27 July 2026

शाह रैली : जींद में रैली स्थल का जायजा लेने मोटरसाइकिल से पहुंचे मुख्यमंत्री

पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बनी भाजपा की मोटर साईकिल रैली जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य रूप से भाग लेने पहुँचने वाले है। रैली को लेकर हर कोई बात कर रहा है चाहे वो विपक्ष ही क्यों ना हो। विपक्षी पार्टियों के विरोध के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर काफी उत्साह है जिसे लेकर बड़ी संख्या में लोग अमित शाह की मोटरसाईकिल रैली में भाग लेने पहुँचने वाले है। रैली को लेकर सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। वहीं जींद में होने वाली मोटरसाईकिल रैली स्थल का जायजा स्वयं लेने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। मुख्यमंत्री  मोटरसाईकिल पर सवार हो कर रैली स्थल पहुंचे ,जोकि मुख्यमंत्री ने खुद चलाई।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने दवा किया की ये रैली ऐतिहासिक होगी,जिसमे प्रदेश भर से लोग पहुंचेंगे। रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे, लोगों को पार्टी की नीतियों और योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। पत्रकारों के पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि विपक्ष रैली में अड़चन डालने का प्रयास कर रहा है,लेकिन रैली में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आने वाली। इस रैली को आगामी चुनाव से जोड़े जाने के संबंध में बोलते हुए सीएम ने कहा कि पार्टी 24  घंटे काम करती हैं और चुनाव के लिए वे हमेशा ही तैयार रहते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *