Tuesday , 15 September 2026

शहीद हुए सहायक कमांडर गजेन्द्र सिंह उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए सहायक कमांडर गजेन्द्र सिंह का आज उनके पैतृक गांव खरक कला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हरियाणा सरकार की ओर से बवानी खेड़ा विधायक बिशम्बर बाल्मिकी व जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सतीश कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बवानी खेड़ा विधायक बिशम्बर बाल्मिकी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि शहीद के परिवार को हरियाणा सरकार की तरफ से 50 लाख रूपये व एक नौकरी दी जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *