Thursday , 27 August 2026
विधानसभा में चर्चा तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए, झूठ के आधार पर नहीं : मुख्यमंत्री

विधानसभा में चर्चा तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए, झूठ के आधार पर नहीं : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़,26 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा में चर्चा तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झूठ के आधार पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। विपक्ष यदि किसी विषय को लेकर सवाल उठाता है तो उसे तथ्यों के साथ सदन में रखना चाहिए और सरकार हर सवाल का तथ्यों के आधार पर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 और 31 अगस्त तथा 1 सितंबर को आयोजित होगा। सत्र की अवधि को लेकर विपक्ष द्वारा दिए जा रहे बयान पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का ऐसी बातें करना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय विधानसभा सत्र की अवधि घंटों तक होती थी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए सत्र की अवधि को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सदन में चर्चा से पीछे हटने वाली नहीं है। विपक्ष जो भी सवाल उठाएगा, सरकार उसका जवाब देने के लिए तैयार है और हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है। सदन में विपक्ष अपनी बात रखे, सरकार उसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सार्थक चर्चा जरूरी है और सरकार चर्चा तथा जवाब देने से कभी पीछे नहीं हटती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का सत्र केवल उसकी अवधि से तय नहीं होता, बल्कि सदन में होने वाली चर्चा की गुणवत्ता और मुद्दों की गंभीरता अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तैयारी के साथ सदन में आएगी और विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले प्रत्येक सवाल का तथ्यात्मक जवाब देगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *