Tuesday , 27 October 2026

लोहड़ी पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का को दी 10 करोड़ की विकास सौगात

लाडवा, 13 जनवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्के में लोहड़ी का पर्व मनाकर नागरिकों को 10 करोड़ 42 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ 12 लाख की राशि जारी करने और 15 सड़कों के नवीनीकरण का काम पूरा होने की जानकारी दी। शेष सड़कों का निर्माण कार्य मौसम ठीक होने के बाद शुरू होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुख्यमंत्री ने गांव बीड मथाना के सामुदायिक केंद्र के लिए 2.72 करोड़ और गांव रामशरण माजरा के सामुदायिक केंद्र के लिए 3 करोड़ का बजट आवंटित किया।

 

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सुभाष सुधा ने पारंपरिक पूजा-अर्चना कर लोहड़ी की अग्नि में आहुति डाली।

 

सांस्कृतिक धुनों से सजा आयोजन

पंजाबी गायिका सुनीता दुआ सहगल और उनकी टीम ने अपने लोक गीतों से माहौल में उल्लास भर दिया। हरियाणवी और पंजाबी धुनों के संगम ने इस लोहड़ी पर्व को यादगार बना दिया।

 

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, “लोहड़ी हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और भाईचारे का संदेश देता है। यह आयोजन समाज में प्रेम और एकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा।”

 

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उमंग और खुशियां लाएगा।

 

विकास कार्यों पर जोर

लाडवा हल्का के विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जारी किए गए 8 करोड़ 12 लाख के बजट से क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाएं जल्द पूरी होंगी। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

 

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *