Sunday , 26 July 2026

रितेश देशमुख और जेनेलिया के बेटे राहिल ने सेलिब्रेटी किड्स को किया फिटनेस चैलेंज

मुंबई, 31 अगस्त। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा शुरू किए गए #HumFitToIndiaFit चैलेंज का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश के लोगों ने इस चैलेंज को आगे बढ़ाया। सेलिब्रेटी से लेकर स्पोर्ट पर्सन तक सब ने इस चैलेंज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी चैलेंज में अब सेलिब्रेटी किड भी सामने आ रहे हैं। रितेश देशमुख और जेनेलिया के बेटे राहिल ने अपने एक फिटनेस वीडियो के जरिए बाकी के सेलिब्रेटी किड्स को फिटनेस चैलेंज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पर राहिल के इस फिटनेस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। जेनेलिया ने अपने ट्विटर अकांउट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि राहिल ने अपने बाबा यानि कि रितेश का फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट किया है। राहिल अब अपने बच्चा गैंग को फिटनेस चैलेंज कर रहा है। #BachceFitTohDeshFit

इस वीडियो के अंत में राहिल ने तैमूर अली खान, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य, करण जौहर के जुड़वा बच्चों यश और रूही के साथ ही सलमान खान के भांजे आहिल को चैलेंज किया है।

बता दें कि अजय देवगन और काजोल के बेटे ने भी इस फिटनेस चैलेंज को पूरा किया था। अजय के बेटे के फिटनेस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *