नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना महामारी को लेकर निरंतर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। तो वहीं अब राहुल गांधी ने ब्लैक फंगस के मामलों को लेकर केंद्र को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार से पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए केंद्र से 3 सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा- ‘ब्लैक फंगस महामारी के बारे में केंद्र सरकार स्पष्ट करे- 1. Amphotericin B दवाई की कमी के लिए क्या किया जा रहा है? 2. मरीज को ये दवा दिलाने की क्या प्रक्रिया है? 3. इलाज देने की बजाय मोदी सरकार जनता को औपचारिकताओं में क्यों फंसा रही है?’
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि, केंद्र सरकार की ‘शून्य टीका नीति’ भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है। उन्होंने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में बेरोजगारी बढ़ने संबंधी खबर को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
