हरियाणा डेस्क: गुरमीत राम रहीम को पिछले दिनों मिली पैरोल और अब मेदांता में चल रहे इलाज का मामला अब धीरे-धीरे गरमा रहा है। अब दिवंगत पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। अंशुल छत्रपति ने कहा है कि, बीमारी के बहाने सरकार राम रहीम को जेल से बाहर ला रही है। हमारी कोर्ट से अपील है कि इस मामले में कोर्ट दखल दे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद राम रहीम को गुरुग्राम के मेंदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोबारा कोरोना की जांच की गई तो राह रहीम की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गुरमीत राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
