Saturday , 31 October 2026

राजनीति में इतना कचरा भरा हुआ है कि अब राजनीति ही गाली लगती है: राज कुमार सैनी

पानीपत में एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने के कर्यक्रम में लोकसभा सांसद राज कुमार सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सैनी द्वारा बनाये गए लोकतंत्र सुरक्षा मंच से जुड़े चलचित्र दिखाने के साथ भाजपा के सांसद ने अपनी ही पार्टी की नीतियों का विरोध करते हुए कहा की हमने जिन नेशनलिस्टों के हाथ में देश की बागडोर सौंपी है उसी के मुखिया यानी प्रधानमंत्री का ‘सबका साथ सबका विकास’ जैसे भाषणों से काम नहीं चलेगा। कुछ अलग करना होगा। अब समय आ गया है नया राजनैतिक दल बनाकर हरियाणा में कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे दूसरे प्रदेश की सरकार प्रेरणा ले सके।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भी दादागिरी के सामने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्रूरता व् जुर्म के सामने झुकना सबसे घृणित कार्य है। राजनीति में इतना कचरा भरा हुआ है। अब राजनीति ही गाली लगती है कोई नेता आज दादागिरी के सामने आवाज नहीं उठाता। पिछले 70 सालों से भाषण सुनसुनकर लोगों के कान पक चुके है। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत आरक्षण का वक्त आ गया है वो भी जनसंख्या के आधार पर, ना की आर्थिक आधार पर आरक्षण किये जाने की मांग का समर्थन किया जाये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *