दिल्ली, 30 मई। मंगलवार शाम दिल्ली के मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेन्शन में रबड़ के एक गोदाम में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग पर काबू पाने का काम अभी तक जारी हैं। सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर हादसे के बाद से ही आस पास के घरों को पहले ही खाली करवा लिया गया था। हादसे में किसी के भी हताहत होने खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक आग को पूरी तरह से काबू पाने में कुछ वक्त लग सकता है। इसके अलावा आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर को भी तैनात किया गया है।
बता दें मंगलवार को गोदाम के बहार रबड़ और कैमिकल से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई थी आग इतनी भयानक थी की उसने देखते ही देखते गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया था। इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग पर काबू पाने का कार्य अभी तक जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
