हरियाणा डेस्क: कहने को तो हरियाणा में बेशक लॉकडाउन लगा हो लेकिन प्रदेश के कुछ एक जिलो से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पर लॉकडाउन बेअसर नजर आया। बाजार में खुलेआम, बेधड़क घुमते दिखाई दे रहे लोगों की ये तस्वीरें रेवाड़ी जिले से सामने आई हैं। जहां पर लॉकडाउन का दूसरा दिन बेअसर नजर आया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
लोगों को तो मानों प्रशासन की सख्ती का कोई डर ही नहीं था। बड़ी बात तो ये है कि यहां पर पुलिस भी कहीं पर नजर नहीं आई। शहर में कोई नाकेबंदी भी देखने को नहीं मिली। नगर पालिका के कर्मचारी यहां पर कार्रवाई करने के लिए बाजार में नजर जरूर आए लेकिन पर मीडिया कर्मियों ने इनसे सवाल किया तो वे कुछ जवाब ही नहीं दे पाए।

बाजार में लोग घूम तो ऐसे रहे थे मानों कुछ हुआ ही ना हो और हालात तो तब ऐसे हैं। जब रेवाड़ी जिले में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। जनता की सुरक्षा के लिए सरकार ने तो लॉकडाउन लगा दिया, लेकिन शायद लोगों को इस बात की भी कोई परवाह नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
