Friday , 30 October 2026

युवक के हत्यारे को पकड़ पाने में नाकाम हो रही पानीपत की पुलिस, अब मांग रही 4 दिन का समय!

पुलिस थाने में हंगामा कर रहे ये वो अभागे परिजन है, जिन्होंने पहले तो अपने बेटे को खो दिया और अब उसी बेटे को न्याय दिलाने की इनकी उम्मीदे खत्म होती जा रही है। तस्वीरें पानीपत की हैं और ये पूरा मामला बीते 7 सितंबर से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 7 सितंबर को बबलू नाम के युवक की हत्या कर उसका शव नाले के पास फेंक दिया गया था। हत्या के 5 दिन बाद भी जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो परिजनों के सब्र का बांध टूट गया और न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन करने लगे। 

तो वही इस मामले में पुलिस बार बार जांच पड़ताल करने का आश्वासन दे रही है। उनकी माने तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों का हंगामा देख पुलिस ने 4 दिन का वक्त मांगा है।

सेवा सुरक्षा और सहयोग, ये हरियाणा पुलिस का नारा है। लेकिन इस मामले में तो ये नारा फीका पड़ता दिखाई दे रहा है। बहरहाल पुलिस ने 4 दिन का वक्त तो मांग लिया। लेकिन अब देखना ये होगा कि आखिर 4 दिन बाद होता क्या है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *