चंडीगढ़,07 मई। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने सोमवार को चंडीगढ़ में विभाग के आला अधिकारियों के साथ हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम विभाग की खराब मौसम की चेतावनी पर व्यवस्था की समीक्षा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैठक में कविता जैन ने अधिकारियों को पालिकाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए। यही नहीं पालिका क्षेत्र में अग्निश्मन सेवाओं को दुरूस्त रखने तथा आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने जैसी स्तिथि में सफाई व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए, इसके लिए पालिका सफाई कर्मचारी तथा ठेकेदार के माध्यम से लगे सफाई कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी से निभाने के निर्देश भी जारी किए।
उन्होंने कहा कि अलर्ट के दौरान पालिका में कार्यरत सभी लोग आमजन को जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार के नुकसान को होने से रोकने के पुख्ता प्रबंध करें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
