Thursday , 5 November 2026

मोहाली: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

कुलदीप कुमार : मोहाली फेज 10 में उस समय दहशत का माहौल बन गया । जब एक व्यक्ति ने उसकी कार में साथ बैठी महिला पर एक के बाद एक 6 गोलियां दाग दी । जिसके बाद राहगीरों ने गोली की आवाज़ सुनकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को दबोच लिया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी । मोहाली 11 फेज के थाना प्रभारी अमरप्रीत सिंह ने बताया कि गोली चलाने वाला सराओ होटल के मालिक निरंकार सिंह है । जिसने अपनी 62 वर्षीय पत्नी कुलवंत कौर का कत्ल कर दिया है। निरंकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंचकर कुलवंत कौर को फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचाया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अभी कत्ल के कारणों का पता नहीं चला। कत्ल के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *