हरियाणा डेस्क: पलवल में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का घेरा तोड़ते हुए किसानों ने दोपहर बाद करीब ढाई बजे केएमपी एक्सप्रेस वे जाम कर दिया। केएमपी के दोनों साइड़ किसान सडक़ पर दरियां बिछाकर बैठ गए। किसान एकता और भाईचारा एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कृषि कानूनों को केंसिल करने और एमएसपी गारंटी बिल पास करने के पक्ष में बात कही। केएमपी जाम करते हुए दोनों साइड़ और दोनों साइड को लूप पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और बड़े वाहन जाम में फंसे रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ट्रकों की लंबी लाइन लग गई और जिसमें छोटी गाडियां भी फंसी रही। किसानों को केएमपी जाम नहीं करने की घोषणा के बाद भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कडी की। नेशनल हाई और केएमपी एक्सप्रेव वे के रूट डायवर्ट किए। केएमपी और केजीपी के 6 प्वाईंटों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अर्धसैनिक बल, आरएएफ, दंगा रोधी वाहनों को तैनात किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
