Tuesday , 3 November 2026

मॉडल कामेश हत्याकांड की CBI जांच की उठी मांग, हुआ जमकर प्रदर्शन

हरियाणा डेस्क: रोहतक के मॉडल कामेश हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रविवार दोपहर को शहर में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले पाड़ा मोहल्ला में पंचायत हुई। जिसमें दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप सिंह ने भी शिरकत की। गौरतलब है कि, पाड़ा मोहल्ला निवासी मॉडल कामेश की सोमवार रात को तेज कालोनी में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। कुछ युवकों ने विवाद के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने 2 भाईयों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के आरोपी 2 सगे भाइयों राहुल और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस रिमांड में लेने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हत्याकांड के बाकी आरोपी अभी पकड़ में नहीं आए हैं। कामेश के परिजनों व स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले मंे आरोपियों से मिली हुई है। इसलिए निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। निष्पक्ष जांच के लिए हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *