चंडीगढ़, 9 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को भगवान विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर संत कबीर कुटीर में भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें श्रम, कौशल, रचनात्मकता और समर्पण का संदेश देती हैं। भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी के जीवन में उन्नति और समृद्धि आए तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।
मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
