पंचकूला, 7 अप्रैल – करनाल में आयोजित मिडनेस्कॉन ’25 राष्ट्रीय कार्यक्रम में पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल के ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के बाद चिकित्सा जगत में पंचकूला की धाक जम गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दो दिवसीय इवेंट में राज्यभर के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की टीमों ने हिस्सा लिया, लेकिन पंचकूला की टीम इकलौती जिला स्तरीय माध्यमिक देखभाल संस्था थी, जिसने नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेजों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की।
सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने टीम का किया सम्मान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता कुमार ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह केवल एक जीत नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की क्षमता और गुणवत्ता का प्रमाण है। ऐसी प्रतियोगिताएं ज्ञानवर्धन के साथ टीमवर्क को भी मजबूत बनाती हैं।”
डॉ. सुखदीप कौर बनीं स्टार स्पीकर, डॉ. आभा सिंगला ने निभाई समन्वयक की भूमिका
कार्यक्रम में डॉ. सुखदीप कौर को विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने निस्टैग्मस पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। वहीं, डॉ. आभा सिंगला ने पेपर प्रस्तुति सत्र की समन्वयक की भूमिका बखूबी निभाई।
डीएनबी रेजिडेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस
पंचकूला के डीएनबी रेजिडेंट्स ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला पुरस्कार अपने नाम किया। आयोजन को एक “अकादमिक उत्सव” की संज्ञा दी जा रही है, जिसने उपस्थित चिकित्सकों को समृद्ध अनुभव और ज्ञान साझा करने का अवसर दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
