IPL 2025 – आईपीएल 2025 का सीज़न रोमांच और रिकॉर्ड्स से भरपूर रहा है, और मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच ने इतिहास रच दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर न केवल एक बड़ा लक्ष्य हासिल किया, बल्कि पहली बार एक सीज़न में अपने सारे अवे मैच जीतने वाली टीम बन गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मैच की सबसे बड़ी कहानी रही स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा की करिश्माई बल्लेबाज़ी। विराट कोहली के जल्दी आउट हो जाने के बाद जब मैदान पर दबाव चरम पर था, तब जितेश ने 33 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 107 रनों की साझेदारी की और आरसीबी को 228 रनों के विशाल लक्ष्य तक पहुंचाया।
जितेश शर्मा का बयान – “भगवान भोलेनाथ का धन्यवाद”
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत में जितेश शर्मा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा:
“मैं अपने विचार व्यक्त नहीं कर सकता, मैं बस वर्तमान में रहने के बारे में सोच रहा था। जब विराट आउट हुए तो मैंने खेल को अंत तक ले जाने का निश्चय किया। मेरे गुरु दिनेश कार्तिक ने मुझसे कहा था कि मेरे पास खेल को खत्म करने की काबिलियत है। इस बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना गर्व की बात है और मैं दबाव का आनंद लेता हूं। भगवान भोलेनाथ का धन्यवाद, जिनकी कृपा से ये जीत मिली।”
ऋषभ पंत की शतकीय पारी पर फिरा पानी
इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ते हुए 227 रन का पहाड़ खड़ा किया था। पंत ने 13 मैचों की खामोशी को तोड़ते हुए धमाकेदार अंदाज़ में फॉर्म में वापसी की, लेकिन उनकी यह मेहनत RCB की ऐतिहासिक रन चेज़ के आगे फीकी पड़ गई।
आईपीएल इतिहास में पहली बार
RCB ने इस सीजन अपने सभी 7 अवे मैच जीतकर IPL इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले किसी भी टीम ने एक सीजन में सारे अवे मैच नहीं जीते थे।
क्वालीफायर-1 में RCB vs PBKS: अब असली मुकाबला
RCB अब 29 मई को चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। पंजाब ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हराकर टॉप-2 में जगह बनाई थी।
इस मुकाबले का विजेता सीधे फाइनल (3 जून) में पहुंचेगा, जबकि हारने वाली टीम को एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ना होगा, जिसमें मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
