Thursday , 29 October 2026

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद बोले मेरे मित्र जरनैल सिंह भिंडरावाले आतंकवादी नहीं थे

चंडीगढ,30 अप्रेल। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद कहा कि जरनैल सिंह भिंडरावाले उनके मित्र थे और वे आतंकवादी नहीं थे। स्वामी ने जून 1984 में स्वर्ण मंदिर पर सेना द्वारा किए गए आॅपरेशन ब्ल्यू स्टार को भी गलत बताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पत्रकारों से बातचीत में स्वामी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आॅपरेशन ब्ल्यू स्टार चलाया जाना बडी भूल थी। यह नहीं होना चाहिए था। सोवियत संघ व हरकिशन सुरजीत ने आॅपरेशन ब्ल्यू स्टार करवाया। स्वामी ने कहा कि उन्हें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि संत जरनैल सिंह भिंडरावाले उनके मित्र. थे और वे उनसे मिलने आया करते थे। भिंडरावाले आतंकवादी नहीं थे और उन्होंने कभी खालिस्तान की मांग नहीं की। भिंडरावाले मुझसे कहा करते थे कि उन्होंने कभी खालिस्तान नहीं मांगा। लेकिन अगर कोई देता है तो इसमें कोई आपत्ति भी नहीं है। मैं पिछले समय में पंजाब के साथ गहराई से जुडा था और आज भी मेरी सहानुभूति है।

 

स्वामी ने कहा कि 1984 में सिख विरोधी दंगे नहीं थे बल्कि नरसंहार था। उन्होंने कहा कि स्वर्ण मंदिर के लंगर की वस्तुओं पर जीएसटी लगाया ही नहीं जाना चाहिए। बलात्कार के मामले में उन्होंने कहा कि फांसी पर्याप्त नहीं है। अपराधियों की सर्जरी की जाना चाहिए ताकि दोबारा ऐसा अपराध न कर पाये। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *