चंडीगढ, 4 दिसंबर। हरियाणा की भाजपा सरकार में लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह एक बार फिर विवाद में फंस गए है। इससे पहले रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करने से रोकने का आरोप प्रद्युम्न के पिता ने लगाया था। इस बार भाजपा के ही महिला मोर्चा की रेवाडी की जिलाध्यक्ष ने राव नरवीर पर जमीन हथियाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी चांदना ने कैबिनेट मंत्री राव नरवीर व उनके कथित निजी प्रवक्ता पर जमीन हथियाने के प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए है। पीडित परिवार ने दावा किया है कि इस बेशकीमती जमीन के 2300 वर्ग गज के हिस्से की रजिस्ट्री कराई हुई है और नगर परिषद से नक्शा भी पास है। मगर बावजूद इसके मंत्री के समर्थक उन्हें जमीन हथियाने की नीयत से आए दिन परेशान कर रहे है। इस बारे में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से लेकर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला तक शिकायत की है लेकिन राजनीतिक प्रभाव के चलते अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है और उलटेे गैर कानूनी तरीके से उन्हें नोटिस भेजा गया है।
यह मामला रेवाड़ी के बावल चैक स्थित बेशकीमती जमीन का है। जमीन पर वर्षों से शहर के समाजसेवी रविकांत चांदना द्वारा होटल संचालित किया जा रहा है। पीडित एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी चांदना के अनुसार उनके पास कुल 3600 गज जमीन है, जिसमें से 2300 गज की रजिस्ट्री उनके परिवार के नाम है और बाकी जमीन वक्फ बोर्ड की है। पुख्ता सबूत और कागजात होने के बाद कैबिनेट मंत्री राव नरवीर के कथित निजी प्रवक्ता हरिंदर यादव द्वारा इसे हड़पने की नीयत से लगातार गुंडे भेजकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर यह जमीन उनकी है तो वे कानूनी कार्यवाही करे और प्रशासन को कागजात दिखाएं। इस मामले को लेकर वे पुलिस कप्तान से लेकर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला तक न्याय की गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कोई राहत नहीं मिल रही।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
