फतेहाबाद, 19 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरियां की ओर से आज एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने बीजेपी सांसदो द्वारा पीएम से की जा रही मुलाकात को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर वाकय ही सांसद एसवाईएल का मुद्दा पीएम के सामने उठाना चाहते हैं तो वह इनैलो नेताओं को भी अपने साथ लेकर जाए। उन्होंने कहा कि इनैलो द्वारा एसवाईएल को लेकर लगातार पीएम से मिलने का समय मांगा जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बलवान सिंह दौलतपुरियां ने एसवाईएल मुद्दे को लेकर सांसदों के पीएम से मिलने पर चुटकी लेते हुए कहा कि सांसद प्रदेश के सीएम मनोहर लाल की शिकायत लेकर पीएम से मिलने जा रहे है। उन्होंने कहा कि सांसद सीएम की कार्यप्रणाली से नाराज है। जिसके चलते वह पीएम के सामने अपनी बात रखेगें। बलवान सिंह दौलतपुरियां ने सुभाष बराला द्वारा इनैलो के खिलाफ दिए गए ब्यान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों को जब बीजेपी नेताओं के मतों की संख्या 500-500 सामने आएगी तो बीजेपी नेताओं को अपने जनाधार का पता लग जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
