Tuesday , 27 October 2026
बलात्कारी आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत

बलात्कारी आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 30 जून तक मिली अंतरिम जमानत

राजस्थान,,07 अप्रैल : रेप मामले में दोषी आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उसे 30 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है, जो पहले की तारीख से बढ़ाई गई है। आसाराम के वकीलों ने उसे उपचार के लिए जमानत की अवधि बढ़ाने की याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी। फिलहाल, आसाराम का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आसाराम की जमानत की याचिका पर सुनवाई के दौरान, हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उसे 30 जून तक अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया। हालांकि, इससे पहले 2 अप्रैल को सुनवाई के दौरान अदालत ने आसाराम को राहत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने 7 अप्रैल को मामले की पुनः सुनवाई की और जमानत बढ़ाने का आदेश दिया।

इस बीच, आसाराम के प्रवचन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिससे यह साबित हुआ कि उसने कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन किया था। अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए शपथ पत्र मांगा, ताकि यह साबित किया जा सके कि सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का पालन किया गया था।

आसाराम को जमानत मिलने के बाद पीड़िता ने इसे रद्द करने की मांग की है। अदालत ने आसाराम को अनुयायियों से मिलकर सभाओं को संबोधित करने, मीडिया से बात करने पर पाबंदी लगाई थी, जिनका उल्लंघन सोशल मीडिया वीडियो के जरिए हुआ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *