Monday , 14 September 2026

बिकनी में हाॅट ‘बेबो’

मुंबई, (डेस्क)। बॉलीवुड के कूल कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों फैमिली के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। करीना और सैफ के साथ सैफ की बहन सोहा अली खान भी अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ हॉलीडे पर हैं। सोहा ने भाई सैफ और भाभी करीना की एक कपल फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। करीना, सैफ और तैमूर के साथ एक पूल फोटो सोशल मीडिया पर भी इन दिनों खूब वायरल हो रही है, लेकिन उससे भी ज्यादा करीना की एक प्रिटी फोटो सैफ के साथ खूब पसंद आ रही है। पिंक बिकिनी में करीना का नो मेकअप लुक बीच हॉलीडे के लिए एकदम परफेक्ट है। पूल साइड की इस फैमिली फोटो अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *