16 जून(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद में कबीर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति की ओर से भी इस कार्यक्रम को लेकर हामी भर दी गई है, जिसके बाद आज कार्यक्रम को लेकर कबीर को मानने वाली विभिन्न संस्थाएं फतेहाबाद में एकत्र हुई और कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मीडिया को दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अगुवाई अनुसूचित जनजाति वित्त विभाग की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल की ओर से की जा रही है। सुनीता दुग्गल की अगुवाई में ही विभिन्न संस्थाएं महामहिम राष्ट्रपति से मिली और उन्हें कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। जिसके बाद राष्ट्रपति के द्वारा हरी झंडी मिलने पर अब कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
मीडिया से बातचीत करते हुए सुनीता दुग्गल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कबीर को मानने वाला हर शख्स मौजूद होगा और कार्यक्रम भव्य होगा। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को इस कार्यक्रम का आयोजन फतेहाबाद में किया जा रहा है और इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
