हिमाचल में मानसून का कहर जारी है। राज्य में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने से भारी तबाही हो रही है। शिमला, मंडी और कुल्लू जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिछले 24 घंटों में वर्षा के कारण हुए हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हुई जबकि 12 लोगों की मौत बारिश से जुड़े अन्य हादसों में हुई है। भूस्खलन से चार नेशनल हाइवे सहित 696 सड़कें बंद हैं। शिमला जोन में 422, मंडी जोन में 196, कांगड़ा जोन में 65 और हमीरपुर जोन में नौ सड़कें अवरुद्ध रहीं।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। 26 जुलाई तक राज्य में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 23 व 24 जुलाई को भारी वर्षा का येलो और 25 व 26 जुलाई को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में शुक्रवार रात भर हुई वर्षा ने जगह-जगह तबाही मचाई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
