Thursday , 29 October 2026

फतेहाबाद में किसानों ने किया पगड़ी सम्भाल जट्टा सम्मेलन

फ़तेहाबाद में कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवम्बर को प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए फतेहाबाद में एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया,,,,,,,दरअसल किसान संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित सम्मेलन पगड़ी संभाल जट्टा में बड़ी संख्या में पंजाब हरियाणा के किसानों ने भाग लिया,,,,,, सम्मेलन में महिलाओं की संख्या भी उल्लेखनीय रही,,,,,,,, सम्मलेन में सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई,,,,,,,तो वही रैली को हरियाणा के अलावा पंजाब के किसानों नेताओं ने भी संबोधित किया,,,,,,,किसान नेताओं ने सरकार को घेरते हुए कहा कि खुद को किसानों की हितेषी होने का दम्भ भरने वाली भाजपा सरकार किसानों पर ही जुल्म कर रही है,,,,, किसानों के खिलाफ ऐसे ऐसे कानून ला रही है जिससे भविष्य में न तो किसान रहेगा और न ही किसानी,,,,,और एकबार फिर देश का अन्नदाता किसानों की हालत गुलामो की तरह हो जाएगी,,,,,, 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन नेताओं ने कहा कि जब किसान अपनी बात कहने के लिए सड़कों और आता है,,,,,,, तो सरकार उन पर बल का प्रयोग करती है,,,,,,,, जैसे किसान किसान न होकर कोई अपराधी हो,,,,,,,,उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 26 नवम्बर को बड़ी संख्या में किसान दिल्ली जाएगा,,,,,,,, उन्होने कहा निश्चित तौर ओर शासन और प्रशासन उन्हें रोकने का काम करेंगे,,,,,,,, लेकिन एस बार किसानों ने ऐसी रणनीति बनाई है कि सरकार देखती रह जायेगी,,,,,,, और किसान दिल्ली पहुंच जाएगा,,,,,,,,किसान नेताओ ने कहा की इस बार किसान सैंकड़ो ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर और राशनपानी साथ लेकर बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए जाएगा,,,,,,बतादें कि किसान सम्मेलन के उपरांत बड़ी संख्या में किसानों ने शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *