सिरसा, 8 मई(विजय कुमार): मौसम को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते सिरसा में सोमवार की रात करीब 9 बजे तेज़ बरसात हुई। बरसात के साथ आसमानी बिजली की गर्जन के साथ सिरसा में कीर्ति नगर की प्रेम गली में एक मकान की छत्त पर बने एक कमरे में आसमानी बिजली गिर गयी। बिजली गिरने से कमरे की दीवार टूट गई और उस में एक बड़ा सा होल हो गया। आसमानी बिजली के गिरते ही घर की बिजली गुल हो गयी और घर में लगे बिजली के सभी उपकरण जल गए। इस घटना से आसपास के घरों के भी बिजली के उपकरण जल गए। गनीमत रही की बिजली गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
