Monday , 26 October 2026

पिस्तौल के दम पर बदमाशों ने लूटी कार

टोहाना, (नवल सिंह)। चंडीगढ़ रोड़ पर बदमाश पिस्तौल के दम पर एक कार लूटकर फरार हो गए। कार मालिक ने थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाई है, घटना शुक्रवार देर रात की है। कार मालिक पंजाब के संगरूर के लोगोंवाल का रहने वाला है और राजस्थान जा रहा था। पीड़ित उडिक सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी निजी कार को टैक्सी के लिए चलाता है। राजस्थान चूरू निवासी एक व्यक्ति मनी सिंह के कहने पर दिहाड़ी पर 15 दिन के लिए गाड़ी लेकर जा रहा था। जब वह टोहाना चंडीगढ़ रोड़ पर जगननाथ पेट्रोलपंप के पास कार रोककर सामने का सीसा साफ कर रहा था तो अचानक दो लोग जबरदस्ती गाड़ी में बैठ गए व कहने लगे ही हमें भी ले चलो। जब मैंने मना किया तो एक ने पिस्तौल निकालकर मेरी कनपटी पर लगा दी व गाड़ी की चाबी छीन ली, विरोध करने पर मुझे धक्का दिया व गाड़ी लेकर फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *