श्रीनगर, 8 मई 2025 – ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आ गई है। ताज़ा घटनाक्रम में पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारतीय सेना ने तुरंत और मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के कई ड्रोन और मिसाइलों को सीमा पर ही मार गिराया। इसके साथ ही सांबा और अखनूर सेक्टरों में पाकिस्तानी फायरिंग का भी तीव्र जवाब दिया गया है।
भारत की तैयारियों को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर में एहतियातन ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है ताकि किसी भी हवाई या ड्रोन हमले से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट है और भारत किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब देने को तैयार है।
गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
