फतेहाबाद: चोरो ने एक साथ पांच दुकानों को बनाया निशाना और चोरी की वरदाता को अंजाम दिया। मामला फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना का है जहाँ चोरों ने एक साथ लगती पांच दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों की लूट को अंजाम दिया है। दुकानदारों ने जब चोरी की इस घटना के बारे में पुलिस को फोन पर सूचित किया तो सुचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची। चोरी की ये वारदात एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,जिसकी फुटेज पुलिस ने मीडिया को देने से इंकार कर दिया।
इलाके में एक एक बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से एक ओर तो लोगों में डर का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ चोरों को पकड़ने में नाकामयाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लगातार उंगलियां उठ रहीं है, क्योंकि पिछले दिनों मोबाईल शो रूम में हुई 24 लाख के मोबाईल चोरी के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं,जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहें हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
