Friday , 30 October 2026

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठी ममता बनर्जी, जानें पूरा मामला

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल जारी है। चार चरणों का चुनाव पूरा हो चुका है। अब पांचवे चरण के चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। तो वहीं ममता बनर्जी कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठी हैं और चुनाव आयोग के फैसले का विरोध कर रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चुनाव आयोग ने 24 घंटे चुनाव प्रचार का लगाया बैन

दरअसल, चुनाव आयोग ने 24 घंटे चुनाव प्रचार का बैन लगाया है। यह बैन मंगलवार रात 8 बजे तक लागू रहेगा। भड़काऊ बयान पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने बीते दिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रचार करने से 24 घंटे का बैन लगा दिया था। इसी बैन के विरोध में ममता बनर्जी मंगलवार को धरना दे रही हैं। तृणमूल कांग्रेस ने इस फैसले को लोकतंत्र के लिए काला दिन करार दिया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *