Sunday , 13 September 2026

पद्मावत के बाद रानी लक्ष्मीबाई का अफेयर दिखाने पर विवाद

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का राजपूत समाज ने कड़ा विरोध किया था। अब एक और फिल्म इसी राह पर जा सकती है। कंगना रनोट की फिल्म ‘मणि​कर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ का विरोध शुरू हो गया है। यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है। साथ ही उनका एक ब्रिटिशमैन से अफेयर दिखाया जा रहा है। महासभा ने राजस्थान सरकार को फिल्म की शूटिंग रुकवाने के लिए तीन दिन का समय दिया है।

मिश्रा ने कहा है कि उन्हें अपने दोस्त और परिचित, जो फिल्म की शूटिंग के दौरान इसके कई सीन का हिस्सा थे, से पता चला है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। ये फिल्म एक विदेशी किताब पर आधारित है। रानी की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किया जा रहा है।

मिश्रा ने आगे कहा कि कोई व्यक्त‍ि सोच भी नहीं सकता कि महारानी लक्ष्मीबाई का ब्रिटिशमैन से अफेयर रहा होगा। वे युवावस्था में अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गईं। यदि उनकी लाइफ पर फिल्म बनानी है तो ये बायोपिक होनी चाहिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *