Monday , 27 July 2026

पंजाब तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल कीमतों में वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन

चंडीगढ,28मई। पंजाब तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को चंडीगढ में प्रदर्शन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदर्शन के दौरान पार्टी के पंजाब के संयोजक जीत सिंह ने कहा कि देश में यदि यही हालात बनाए रखे गए तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी मुक्त सरकार बनेगी। भाजपा के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जायेगी।

पत्रकारों से बात करते हुए जीत सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आम लोगों के चौकीदार न होकर उद्योगपति अम्बानी और अडानी के चैकीदार है। इन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ही पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढाए जा रहे है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *