Sunday , 13 September 2026
पंजाब के बटाला में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और बॉडीगार्ड की हत्या

पंजाब के बटाला में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और बॉडीगार्ड की हत्या, वारदात CCTV में कैद

गुरदासपुर/बटाला: पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज फायरिंग में दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। मरने वालों में एक महिला की पहचान कथित रूप से कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर के रूप में हुई है, जबकि दूसरा मृतक करणवीर सिंह नामक युवक है, जो उनका बॉडीगार्ड बताया जा रहा है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कादियां रोड टोल प्लाजा बना वारदात का गवाह

घटना बटाला के कादियां रोड स्थित टोल प्लाजा पर उस समय हुई जब हरजीत कौर और करणवीर सिंह कार में बैठे हुए थे। बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही करणवीर की मौत हो गई। हरजीत कौर को गंभीर हालत में पहले बटाला सिविल अस्पताल और फिर अमृतसर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई हत्या की वारदात

पुलिस को मिली CCTV फुटेज में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में देखा गया कि बाइक सवार दो हमलावर टोल प्लाजा के पास रुकी कार की ओर बढ़े और बेहद नजदीक से फायरिंग कर दी। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी, पहचान की पुष्टि में सतर्कता

बटाला के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने पुष्टि की है कि महिला की मौत अमृतसर अस्पताल में हुई है। हालांकि उन्होंने अभी तक हरजीत कौर की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डीएसपी ने बताया कि महिला मृतक करणवीर सिंह की मौसी थी और इस रिश्ते को ध्यान में रखते हुए सभी ऐंगल से जांच की जा रही है।

मृतक का पुलिस कनेक्शन, मामला दर्ज

करणवीर सिंह के पिता पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने बयान में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर, पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

डॉक्टर की पुष्टि: गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि करणवीर को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जबकि महिला को रेफर किया गया था लेकिन वह रास्ते में दम तोड़ गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कौन है जग्गू भगवानपुरिया?

जग्गू भगवानपुरिया पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर है, जिसका नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आ चुका है। वह फिलहाल जेल में बंद है, लेकिन उसका गैंग अब भी पंजाब और पड़ोसी राज्यों में सक्रिय बताया जाता है

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *