जीरकपुर, 20 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के ज़ीरकपुर में आयोजित सम्मान समारोह में स्पष्ट संदेश दिया कि “अब पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति की आशा कर रही है।” समारोह में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनकी विकासोन्मुख नीतियों की सराहना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि “पंजाब ने वर्षों तक अलग-अलग पार्टियों पर भरोसा किया लेकिन नतीजा सिर्फ निराशा रहा। अब यहां के किसान, युवा और आम लोग विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर देख रहे हैं।”
हरियाणा मॉडल का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा:
- हरियाणा सरकार ने 10 साल में 14,500 करोड़ रुपये का मुआवजा सीधे किसानों को दिया।
- पहली बार मुख्यमंत्री बनते ही 25,000 युवाओं को जॉइनिंग देकर वादा निभाया।
- आयुष्मान और चिरायु योजना से 20 लाख से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ।
सैनी ने दावा किया कि जब पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी, तो हरियाणा की तरह यहां भी:
- किसानों की फसलें MSP पर खरीदी जाएंगी,
- युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे,
- और तेजी से विकास होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि “आज हरियाणा पंजाब से आगे है, लेकिन जब पंजाब में भी मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी, तो यहां भी तीन गुना रफ्तार से विकास होगा।”
2027 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से आर्थिक प्रगति कर रहा है और 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।
अंत में उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दें ताकि “गरीब, किसान और आम जनता का जीवन सुधरे और पंजाब भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
