Monday , 26 October 2026

पंचकूला में कार से मिली महिला कांस्टेबल की लाश, इलाके में सनसनी

पंचकूला | शहर के एमडीसी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार से चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान सपना के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ के नया गांव की रहने वाली थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कार में संदिग्ध हालात में मिली लाश

सूत्रों के मुताबिक, सपना आज ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी, जिससे सहकर्मियों को शक हुआ। देर शाम पंचकूला एमडीसी क्षेत्र में एक पार्क के बाहर खड़ी टोयोटा ग्लैंजा कार से शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार का शीशा तोड़ा, तो अंदर सपना की lifeless body पाई गई।

 

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

मौके पर पंचकूला पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और सबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और सपना के परिजनों व सहयोगियों से पूछताछ कर रही है।

 

आखिरी बार कब देखी गई थी सपना?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सपना आज सुबह से लापता थी। सहकर्मियों और परिवारवालों ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद आ रहा था। पंचकूला में मिली उसकी लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सपना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *