पंचकूला। बाबा राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनी प्रीत का 6 दिनों की रिमांड खत्म चुका। लिहाजा आज हनी प्रीत को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस की 4 दिनों का और रिमांड मांग सकती है। 6 दिनों के रिमांड में पुलिस हनी प्रीत से कुछ खास नहीं उगलवा पाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं पुलिस ने डेरे की विपासना इंसां को पंचकूला पुलिस ने तलब किया था लेकिन अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए वह भी पंचकूला पुलिस के पास नहीं पहुंची। जांच टीम कोर्ट में हनी प्रीत से मिली जानकारी को बयां करेगी और अन्य सवालों के जवाब खोजने के लिए कोर्ट से रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी।
बताया जा रहा है कि पंचकूला हिंसा के लिए डेढ़ करोड़ रुपए भेजने के मामले में एसआईटी को पुख्ता जानकारी मिल चुकी है।
चमकौर सिंह के जरिए पंचकूला में डेढ़ करोड़ रुपए देने की बात सामने आई थी। सूत्रों के मुताबिक इस बात को पुख्ता करने के हनी प्रीत ने भी संकेत दिए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
