टोहाना, 28 जुलाई(नवल सिंह): नशे के खिलाफ चलाई गई मुहीम में टोहाना पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। चौकी इंचार्ज महिला एएसआई शेजा की टीम ने जाखल रोड पर धारसूल नहर के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को नशे के सामान के साथ काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस को युवकों के कब्जे से नशे की हजारों गोलियां और इंजेक्शन बरामद हुए है। पुलिस पकडे गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोपियों की पहचान धारसूल निवासी बलवान और दीवाना निवासी जोगा सिंह के रूप में हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
