डाॅक्टर को जहां भगवान का दर्जा दिया जाता है तो वहीं अब उसी दर्जा प्राप्त डाॅक्टर पर स्टाफ नर्स के साथ छेड़डाड़ करने का आरोप लगा है। मामला पंचकूला से सामने आया है। जहां सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा नर्स से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। जिसके बाद भड़कीं नर्साें ने आरोपी डाॅक्टर की जमकर धुनाई कर डाली। जानकारी के मुताबिक बीती रात को कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी। वहीं पर मनोरोग डॉक्टर राउंड पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने नर्स से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान वार्ड में मरीज नहीं थे। सरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद मामले को संभालने के लिए वहां महिला पुलिस की टीम को बुलानी पड़ी। नर्सों ने लामबंद होकर आरोपी डॉक्टर को अस्पताल से बाहर निकालने व उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए की जमकर नारेबाजी भी की। वहीं मामले में अब हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान। महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने स्वास्थ्य विभाग की CMO और PMO को आयोग में पेश होने के समन जारी किए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में FIR दर्ज हो चुकी हैं,,,,,,औऱ जल्द ही आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी कर ली जाएगी,,,
डाॅक्टर को जहां भगवान का दर्जा दिया जाता है तो वहीं अब उसी दर्जा प्राप्त डाॅक्टर पर स्टाफ नर्स के साथ छेड़डाड़ करने का आरोप लगा है। मामला पंचकूला से सामने आया है। दरअसल इस पूरे मामले में आरोपी डॉक्टर की जमकर धुनाई भी की गई,,,,,,फिलहाल आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं,,,, औऱ अब देखना होगा की आरोपी कब पुलिस की गिरफ्त में आता हैं,,,,,और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती हैं
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
